फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर ने बाढ़ग्रस्त 17 गांवों का लिया जायजा

विज्ञापन
गांव सैदांवाली में बाढ़ का जायजा लेते सुखबीर सिंह बादल व अन्य। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
बाढ़ग्रस्त गांवों का दौरा करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान एवं सांसद सुखबीर सिंह बादल तीन दिन में दूसरी बार बुधवार को हल्का बल्लूआना पहुंचे और 17 गांवों में बाढ़ पीड़ित किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

गांव धरांगवाला में बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनते हुए बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर समय पर सिंचाई चैनलों की सफाई करवाती तो किसानों को यह दिन देखने नहीं पड़ते। उनके साथ ही गांवों में पहुंचे पूर्व विधायक प्रकाश सिंह भट्टी ने ग्रामीणों की समस्याओं से बादल को अवगत करवाते हुए कहा कि किसानों ने कर्ज लेकर नरमा कपास की बिजाई की थी। बाढ़ की तबाही ने किसानों पर कर्ज का बोझ और बढ़ा दिया है। इसके अलावा सेम के कारण लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। बादल ने गांव धरांगवाला, कुंडल, ताजा पटी, रोहेडियांवाली, झूमियांवाली, बजीदपुर कट्टियांवाली, आलमगढ़, सैदांवाली, धर्मपुरा, कंधवाला अमरकोट, कीकरखेड़ा, रामसरा, अमरपुरा, भागू, भागसर, मेहराणा तथा खुब्बन के किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। सोमवार को भी बादल ने कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनी थीं। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी सतिंद्रजीत सिंह मंटा, पूर्व विधायक स. प्रकाश सिंह भट्टी, गुरिंद्र सिंह लाऊ जाखड़ आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें