फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दुकान का ताला तोड़कर 85 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दिनदहाड़े सीमेंट स्टोर के दरवाजे का ताला तोड़कर 82 हजार रुपये चुरा लिए। थाना सदर पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता घियाला निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी घियाला में खाद, सीमेंट और करियाने की दुकान है। दुकान के पास ही उसकी नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार दोपहर को वह दुकान के शीशे के दरवाजे पर ताला लगाकर निर्माण कार्य वाली जगह पर चक्कर लगाने गया। आधे घंटे बाद जब लौटकर आया तो देखा कि उसके दुकान के शीशे के दरवाजे का ताला टूटा था। गल्ले व लॉकर से 82 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। पंकज की शिकायत पर थाना नंगलभूर की पुलिस ने अज्ञात चोर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें