फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शहीद भगत सिंह रखेंगे : सुखबीर

Wed, 23 Mar 2016 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
विज्ञापन
फिरोजपुर में हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की समाधि पर श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। भगत सिंह की कुर्बानी का देश की आजादी में बड़ा योगदान है, भगत सिंह को भारत रतन सम्मान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन



सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह के दौरान कहीं। इस मौके पर सुखबीर व पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने शहीदी स्मारक पर स्थापित की अमर शहीद ज्योति का उद्घाटन किया और शहीदों की समाधि पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सुखबीर बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का असली चेहरा पंजाब के लोगों के सामने आ चुका है। जब केजरीवाल पंजाब दौरे पर थे तो यहां की जनता से कहा था कि पंजाब का पानी हरियाणा को नहीं देने दिया जाएगा, जब दिल्ली गए तो हरियाणा के लिए पानी मांग रहे हैं। सुखबीर ने रणइंदर सिंह के स्विस बैंक अकाउंट के बारे में कहा कि ये सारा पैसा कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल के दौरान विदेश गया था। कैप्टन ने उन्हें बहुत बदनाम किया था, लेकिन कुछ नहीं निकला था। कैप्टन ने खुद विदेशों में पैसा रखा है, अब वे नहीं बचेंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में सुखबीर ने कहा कि शहीदों के परिवारों के लिए कई योजनाएं बनाई है। पांच एकड़ जमीन वाले किसान बिना ब्याज के बैंक से कर्जा ले सकते हैं। सरकार ने ऐसी योजना तैयार की है कि कर्जदार किसानों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेंगे। एसवाईएल नहर वाली जमीनें पंजाब सरकार ने किसानों को वापस दे दी है। पंजाब का पानी हरियाणा में नहीं जाने देंगे। पंजाब के पास खुद बहुत कम पानी है। किसानों को डेढ़ लाख ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।

इससे पूर्व सुखबीर ने कहा कि देश की आजादी में सबसे अधिक कुर्बानियां पंजाबियों ने दी है। 80 फीसदी कुर्बानियां देने वाले पंजाबी हैं। अंग्रेजों ने 85 फीसदी पंजाबियों को फांसी दी है। सुखबीर ने कहा कि हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक पर पांच करोड़ रुपये खर्च कर लाइट एंड साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें