शनिवार को जालंधर के सोढल फाटक के पास करीब 40 वर्षीय महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रमन बाला पत्नी सुरेश कुमार तथा उसकी बेटी का नाम हरशीता था। महिला मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के दिला कांगड़ा की रहने वाली थी और पिछले कुछ सालों से जालंधर के संतोषी नगर में रह रही थी। परिजनों के अनुसार महिला दिमागी तौर पर परेशान थी।
शहर के सोढल फाटक के सुबह करीब 7.30 बजे मां-बेटी ने ट्रेन के आग कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मां-बेटी काफी समय से रेलवे लाइन पर टहल रही थी। ट्रेन के आने पर भी मां-बेटी रेलवे लाइन पर ही चल रही थी, जिन्हें देखकर गेटमैन ने उन्हें वहां से हटाया। फिर दोनों मां-बेटी सोढल फोटक से कुछ आगे चली गई और अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस के आगे कूद कर जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आईओ करनैल सिंह ने बताया कि महिला और उसकी बेटी की पहचान होने पर उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दी गई। मृतका के पिता शेर सिंह और भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि महिला रमन बाला दिमागी तौर पर परेशान थी, उसके काफी समय से इलाज चल रहा था। उसने अपने बीमारी के चलते बेटी की भी जान ले ली। जीआरपी ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया।