फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली करता था कांग्रेसी नेता, पंचायत ने धुना तो चला दी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता को पंचायत ने धुना तो चला दीं गोलियां
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया जानलेवा हमला करने का केस
आरोपी थाना सिंह जौहल सिविल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। गांव धल्लेके में शुक्रवार को कांग्रेस की जिला प्रधान महिला के पति की गांव की पंचायत अवैध वसूली को लेकर पिटाई कर दी। इस पर कांग्रेस नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चला दीं। थाना सदर पुलिस आरोपी कांग्रेस नेता के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
बताया गया कि कांग्रेस की महिला नेता वीरपाल कौर का पति थाना सिंह जौहल खुद को गरीबों का मसीहा बताता है और उसने सोशल मीडिया पर कई ग्रुप भी बना रखें है। थाना जौहल ने अपने गांव में फ्लैक्स लगवा रखें है कि अगर कोई व्यक्ति बाहर से सामान बेचने के लिए लाउड स्पीकर का प्रयोग करता है तो उसे 100 रुपये की पर्ची कटवानी होगी। यह पर्ची पंचायत या फिर किसी सरकारी संस्थान की नही बल्कि उसकी अपनी मर्जी से काटी जा रही थी। अगर कोई रेहड़ी फड़ी वाला पर्ची नही कटवाता था तो थाना जौहल की ओर से जबरन उससे 1100 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किए जाते थे।
विज्ञापन

गांव की कांग्रेसी पंचायत ही इस बात का विरोध करती थी। इसके बाद बावजूद इसके थाना जौहल जबरन वसूली करता था। थाना जौहल का तर्क था कि गांव धल्लेके में पीर बाबा के धार्मिक स्थान के लिए वह पैसे की वसूली कर रहा है। पंचायत इस बात से सहमत नही थी। शुक्रवार की सुबह जब थाना जौहल की ओर गांव में एक सामान बेचने आए व्यक्ति से 100 रुपये जबरन वसूल किए जा रहे थेष इस दौरान गांव का सरपंच हरदेव सिंह और पूरी पंचायत वहां मौके पर पहुंच गई और थाना जौहल का विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इस पर उनकी थाना जौहल के साथ बहस हो गई। इस पर पंचायत के साथ उसकी हाथापाई होने लगी। थाना जौहल ने पंचायत की ओर विरोध करने वाले लोगों के हजूम को देखकर उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पंचायत पर हवाई फायरिंग कर दी। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इसके बाद थाना जौहल खुद सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती हो गया। थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पंचायत के बयान दर्ज कर लिए है। डीएसपी सिटी परमजीत सिंह का कहना है कि आरोपी थाना जौहल के पास पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। दोनोें पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देर शाम जांच अधिकारी एएसआई बलविंद सिंह ने बताया आरोपी थाना सिंह जौहल के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में में केस दर्ज किया गया है।
फोटो-16मोग11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें