बीमारी का इलाज करवा पाने में असमर्थ गांव खुंडेहलाल के खेत मजदूर ने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना लक्खेवाली पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। देबा सिंह (55) जो बीते कुछ समय से काला पीलिया की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
उसके बीमार होने से घर के आर्थिक हालात बिगड़ने लगे थे, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इस परेशानी में ही उसने बीते शनिवार को गांव दबड़ा रोड पर जगसीर सिंह के खेतों में पेड़ के साथ फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जगसीर सिंह जब खेत पहुंचा तो उसने देबा सिंह को मृतक अवस्था में पाया।