मकसूदां मंडी के आढ़ती सोहन लाल पपनेजा के बेटे ने वीरवार सुबह सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक विपन कुमार पपनेजा उर्फ लक्की सेठ हुक्म चंद कॉलोनी में रहता था।
पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। थाना एक के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि लक्की सोहन साल का इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
लक्की शराब पीने का आदी था, इस वजह से वह दिमागी रूप से परेशान भी रहता था। वीरवार को उसने गलती से सल्फास निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।