फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी कांड: परिवार को इंसाफ के लिए हस्ताक्षर मुहिम शुरू

Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
खुदकुशी कांड - फोटो : file
विज्ञापन
खुदकुशी कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में हस्ताक्षर मुहिम शुरू की है। इसका रस्मी आगाज घंटाघर चौक से किया गया और यहां पर खुदकुशी करने वाले परिवार के चार सदस्यों की फोटो वाला फ्लैक्स बोर्ड लगाकर इंसाफ पसंद लोगों से संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित परिवार ने मृतक सदस्यों का 13 अक्तूबर को मेडिकल अस्पताल से सटे माता खीवी जी गुरुद्वारा साहिब में भोग डालने का फैसला किया है। भोग की रस्म के बाद एक्शन कमेटी की तरफ से अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। एक्शन कमेटी के कनवीनर शविंदर सिंह संधू और सदस्य कर्णदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस जानबूझ कर जांच के नाम पर केस को उलझाने में लगी है।

खुदकुशी करने वाले जगतार सिंह व उसकी पत्नी सलविंदर कौर समेत उनकी दोनों बेटियां मरने से पहले अपने हस्ताक्षरों वाला सुसाइड छोड़ कर गए हैं। इसमें स्पष्ट रूप से पड़ोसी परिवार के अलावा शहर के आला शिअद नेताओं का नाम लिखा हुआ है, लेकिन फिर भी पुलिस ने महज पड़ोसी परिवार को ही नामजद करके गिरफ्तार किया जबकि शिअद नेताओं के शमुलियत के बारे में जांच बैठा दी है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पुलिस चाहे तो लैब से रिपोर्ट को जल्द मंगवाकर परिवार को इंसाफ दिलवा सकती है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शिअद नेताओं को बचाने के लिए मामले को लंबा खींचा जा रहा है। 
विज्ञापन

इस मौके पर गुरदित्त सिंह सेखों, डॉ. जीवनजोत कौर, स्वर्ण सिंह, दलीप सिंह, मक्खन सिंह, सूरज भान मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें