फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 40 मरीजों में चिकनगुनिया

Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
चिकनगुनिया - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले के लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी से राहत नहीं मिल पा रही है। शहर में जहां डेंगू से प्रभावित मरीजों की संख्या 340 के पार पहुंच गई है, वहीं चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या भी 85 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में बुधवार को डेंगू का एक भी मरीज सामने नहीं आया है, जबकि 40 मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण पाए गए हैं। सिविल अस्पताल में 76 लोगों का चिकनगुनिया टेस्ट किया गया। इनमें से 40 लोगों में इस बीमारी के लक्षण पाए गए हैं।

इन सभी मरीजों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन राजीव दुग्गल का कहना है कि लोग अपने आप को इस तरह के मच्छर से बचा कर रखें। आसपास सफाई रखें और फूल बाजू के कपड़े पहने। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को लगता है कि उसे इनमें से कोई समस्या हो सकती है तो वह सिविल अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें