फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू के साथ जाने का कोई इरादा नहीं : छोटेपुर

Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कनवीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू नई बनाने जा रहे आवाज-ए-पंजाब पार्टी में वो कतई नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के लोगों पर विश्वास नहीं करते हैं। छोटेपुर सोमवार को फिरोजपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल कहते कुछ और हैं जबकि करते कुछ और हैं। यही कारण है कि पंजाब में अच्छे नेता आप पार्टी से अलग हो रहे हैं।

छोटेपुर ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। 16 सितंबर के बाद वह अपना फैसला सुनाएंगे। छोटेपुर ने कहा कि पंजाब में आप के वालंटियर उनके साथ हैं। लोगों का समर्थन उन्हें बहुत मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर को फरीदकोट में उनका अंतिम कार्यक्रम है, उसके बाद अगली रणनीति के बारे में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें