फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉलरशिप न मिलने से परेशान छात्रों ने सांसद की कोठी घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए स्कॉलरशिप का पैसा न मिलने से गुस्साए दोआबा कालेज के विद्यार्थियों ने बुधवार को सांसद चौधरी संतोख सिंह की कोठी का घेराव किया। इन छात्रों से सांसद चौधरी संतोख सिंह मिले और भरोसा दिया कि वह सरकार से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह शिक्षा मंत्री से भी फोन पर इस बाबत बात कर बच्चों की समस्या से अवगत करवाएंगे। इस संबंध में वह एडमिनिस्ट्रेशन से बात करेंगे कि वह कालेजों के साथ बैठक करें ताकि विद्यार्थियों को सरकार के आदेशों तक परेशान न किया जाए। सांसद को दी शिकायत में विद्यार्थियों ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप न मिलने से वह काफी परेशान हैं। उन्हें पिछले 4 सालों से स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है जिसके कारण कालेजों में एडमिशन नहीं हो रहे हैं। कॉलेजों का पिछला बैकलॉक बकाया होने के कारण उनको परेशान किया जा रहा है।
इसका सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप का 1700 करोड़ बकाया केंद्र सरकार ने जारी ही नहीं किया है। वह कई बार सदन में इस मामले को उठा चुके हैं। वह इस मामले को जल्द ही हल करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें