भोआ हलके में आरसीसी पुल का शिलान्यास करते मार्केट कमेटी चेयरमैन व अन्य।
- फोटो : PATHANKOT
विधानसभा हलका भोआ के अधीन पड़ते गांव गतौरा से पंजौर और मलकाना से सालोवाल लिंक मार्ग पर 46.60 लाख की लागत से दो आरसीसी पुल बनाए जाएंगे। पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को मार्केट कमेटी नरोट जैमल सिंह लखबीर सिंह और ब्लॉक समिति चेयरैन राजकुमार सिहोड़ा ने किया।
राजकुमार सहोडा ने बताया कि पिछले लंबे समय से गतौरा से पंजौर को जाने वाले मुख्य मार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे राहगीरों और गांववासियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। विधायक जोगिंदर पाल के प्रयास से मंडी बोर्ड 22.60 लाख से यहां आरसीसी पुल का निर्माण करवाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह मलकाना से सालोवाल को जाने वाले मुख्य मार्ग पर आरसीसी पुल का निर्माण 24 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा।
मार्केट कमेटी चेयरमैन लखबीर सिंह ने कहा कि विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में हलके कई ऐसे पुल और सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिनकी अकाली-भाजपा गठबंधन के कार्यकाल के दौरान अनदेखी की गई। उन्होंने बताया कि उक्त पुलों के निर्माण से 30 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर एक्सईएन मंडी बोर्ड राजेश कुमार, एसडीओ रोहन कोहाल और पूर्व सरपंच सुभाष ठाकुर उपस्थित थे।