सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने रीजन का सबसे बड़ा 100 फुट लंबा केक बनाया।
अपनी इस कामयाबी को सेंट सोलजर ने देश के शहीदों को समर्पित किया। इसकी शुरुआत ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की ओर से की गई।
शेफ मनीष गुप्ता, शेफ अखिल, शेफ भूपिंदर, शेफ गुरुचरण सिंह के निर्देश पर विद्यार्थियों हिमांशु, रविंदर, गुरजंत, सौरव, साहिल, शिल्पा और रोहित ने 100 मिनट में पंजाब का लंबा 100 फुट का केक बनाया।
इस कार्यक्रम में कुल 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने तीन रंग के माध्यम से केक तैयार कर भारत की एकता और अखंडता को दर्शाया।
इस दौरान डायरेक्टर कम प्रिंसिपल प्रो. समीर ठाकुर, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, डायरेक्टर डॉ. एसपीएस मटियाणा, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. आरके पुष्करणा, वीणा दादा, अमरपाल सिंह, डॉ. विजय धीर, होटल मैनेजमेंट के वाइस प्रिंसिपल प्रो. संदीप लोहानी मौजूद थे।