फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर डाइट कर्मियों की भूख हडताल

Thu, 09 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब डायट स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर जिला शिक्षा व सिखलाई संस्था (डायट) के स्टाफ सदस्यों की बेमियादी हड़ताल के 8वें दिन क्रमवार भूखहड़ताल भी शुरू कर दी है। वीरवार की भूखहड़ताल पर डायट के अधीक्षक लखवीर सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर डायट स्टाफ फरीदकोट की प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि स्टाफ को पिछले करीब तीन माह से वेतन नहीं मिला है और चौथा महीना भी शुरू हो चुका है। पिछले एक सप्ताह से हड़ताल करने के बावजूद सरकार के कानों से जूं नहीं सरक रही और वेतन के लिए बजट जारी नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले भी डायट कर्मियों ने हड़ताल करके ही वेतन जारी करवाया था। वेतन न मिलने से स्टाफ को बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उन्हें वेतन न जारी किया गया तो चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. मुकेश भंडारी हरीश कुमार, जरनैल सिंह, डॉ. संजीव कटारिया, मदन लाल, बलविंदर सिंह, शवेंद्रपाल सिंह, कर्णजीत, अमनदीप कौर, रमनप्रीत कौर, सुखजिंदर सिंह  हाजिर हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें