पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बढ़ाई गई फीसों के खिलाफ विद्यार्थियों ने पंजाब स्टूडेंट यूनियन के नेतृत्व में सरकारी कॉलेज में हड़ताल रखी। इस दौरान ही राज्य सरकार और कॉलेज मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
यूनियन के प्रांतीय नेता गगन संग्रामी ने कहा कि फीसों के विरोध में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के जिले के इकलौते सरकारी कॉलेज और दशमेश कॉलेज की लड़कियां लगातार संघर्ष कर रही हैं। वहीं सरकार ने चुप्पी साध रखी है। एक ओर सरकार विकास के दावे कर रही है तो अधिक फीसों की वजह से विद्यार्थी पढ़ाई बीच में ही छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।
कॉलेज कमेटी के अध्यक्ष मनदीप सिंह फरीदकोट और संगीता रानी ने सरकार की निजीकरण नीतियों का कड़ा विरोध किया। इस दौरान बंटी बलमगढ़, रुपिंदर सिंह, राधा रानी, नेहा रानी, जीया वर्मा, सतवीर कौर, देवी दत्ता, गुरप्यार, जसविंदर, गुरपिंदर, मलकीत और मनदीप सिंह मौजूद थे।