फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने फायरिंग कर दो नशा तस्कर दबोचे, आरोपियों से 450 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। नकोदर में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर एक स्विफ्ट कार को रोकने की कोशिश की तो नशा तस्करों ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद टीम के कर्मचारियों ने हवा में फायरिंग कर दो नशा तस्करों को काबू कर लिया। आरोपियों से 450 ग्राम हेरोइन के अलावा एक पिस्तौल व नौ कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के एआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि मक्खू के रहने वाले गुरदियाल सिंह व सुखचैन सिंह जालंधर में हेरोइन की खेप देने आ रहे हैं। इसके बाद नकोदर में एसटीएफ ने जाल बिछाया और जैसे ही तस्करों ने एसटीएफ की टीम को देखा तो कार को हिट करने की कोशिश की। एसटीएफ के मुलाजिम ने पिस्तौल से हवा में फायरिंग की। जिसके बाद दोनों तस्करों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान 450 ग्राम हेरोइन एक देसी पिस्तौल व 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
एआईजी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गुरदियाल सिंह से पहले 12 किलो हेरोइन बरामद की गई थी, जिसके बाद 12 साल की सजा हुई थी। वह सजा के दौरान छुट्टी पर बाहर आया हुआ था और दोबारा नशा के कारोबार में जुट गया था। उसने सुखचैन सिंह निवासी गांव पीर मोहम्मद के साथ मिलकर हेरोइन का धंधा शुरू कर दिया और बुधवार को वह एक सप्लाई देने जालंधर के नकोदर आया हुआ था। सुखचैन सिंह पर भी पहले भी तस्करी के मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें