जालंधर। सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने जगतजीत डिस्टिलरी मजदूर यूनियन, हमीरा के साथ मिलकर ‘सामंजस्य पूर्ण औद्योगिक संबंध’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें 3450 की सदस्यता यूनियन के 22 पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अध्यक्ष गुरदेव सिंह, चेयरमैन परमजीत कालिया, जसपाल सिंह व जनरल सचिव जीवन कुमत ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान इस बात पर सर्वसम्मति से सहमति बनी कि केवल एक जिम्मेदार ट्रेड यूनियन ही सामंजस्य पूर्ण औद्योगिक संबंध प्राप्त कर सकता है, जो कि औद्योगिक प्रगति का रहस्य है। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने लॉ कॉलेज की पहल की सराहना की है। संवाद