जालंधर। महिला को कॉल कर तंग करने पर मोगा के एसएसपी मोगा हरमनबीर सिंह गिल व जालंधर युवा कांग्रेस के प्रधान रिंकू सेठी के बीच गाली गलौच हो गया। दोनों तरफ से एक दूसरे को जमकर गालियां निकाली गई। रिंकू सेठी के खिलाफ जालंधर में महिला को तंग परेशान का केस दर्ज हो गया है।
इसके बाद रिंकू सेठी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रिंकू सेठी ने कहा कि उसे मोगा के एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने गालियां निकाली हैं। कांग्रेस नेता हरमनबीर गिल के साथ हो रही बातचीत में महिला भी बात करती है, जिसके बयान पर कांग्रेस नेता रिंकू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। उधर, रिंकू सेठी के खिलाफ अर्बन एस्टेट फेज टू की रहने वाली महिला के बयान पर केस दर्ज हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि उनके वॉट्सएप पर एक मैसेज आया, जब उन्होंने पूछा कि कौन है? तो रिंकू सेठी ने बेफिजूल की बातें करनी शुरू कर दी। उन्होंने रिंकू का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद रिंकू ने दूसरे नंबर से उन्हें कॉल किया और गंदी शब्दावली का इस्तेमाल व संबंध बनाने के लिए कहा। उन्होंने इन्कार किया तो रिंकू ने गाली-गलौच की और धमकियां देने लगा। उसे उठाने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर डिवीजन सात में मामला दर्ज कर लिया गया।
महिला एसएसपी हरमनबीर गिल की करीबी है, इसलिए कॉल में वह कहती है कि हरमनबीर मेरा भाई है। हरमनबीर गिल भी रिंकू सेठी को गालियां निकालता है कि वह उनकी निकटवर्ती महिला को तंग परेशान कर रहा है। रिंकू कहता है वह शादी करना चाहता था इसलिये एक नामवर व्यक्ति सन्नी सपरा ने महिला का नंबर दिया और कहा कि शादी करनी है तो इस महिला से बात कर लो। रिंकू ने फोन नंबर लेने के बाद महिला को फोन करना शुरू कर दिया। उसको अहसास नहीं था कि महिला एसएसपी हरमनबीर गिल की निकटवर्ती है। इस संबंध में एसएसपी मोगा को कई बार कॉल की गई। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।