फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: खेलमंत्री राणा सोढ़ी की गाड़ी घेर लाठियों से किया हमला, आठ पर केस दर्ज

Wed, 08 Jul 2020 05:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना गुरुहरसहाए के तहत गांव बाजेके में खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की गाड़ी का घेराव कर ग्रामीणों ने लाठियों से हमला बोल दिया। सोढ़ी अपनी गाड़ी से गांव में लोगों से मिलने गए थे। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार को इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह के बयान पर आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले खेलमंत्री के बेटे हीरा सोढ़ी की गाड़ी घेर कर भी हमला किया गया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी ड्यूटी खेलमंत्री की सुरक्षा में लगी थी। सोढ़ी गांवों में लोगों से मिलने गए थे। जब वे लौट रहे थे तो गांव बाजेके में लगभग 20 लोग लाठियां लेकर खड़े थे। उन्होंने खेलमंत्री की गाड़ी रुकवा कर उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों ने गाड़ी पर लाठियों से हमला बोल दिया। इस बीच मुश्किल से खेलमंत्री को वहां से निकाला गया।

थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने इंस्पेक्टर जसविंदर के बयान पर राकेश कुमार, सुखचैन, जय लाल, संदीप कुमार, गुरमुख सिंह, सुरेंद्र कुमार, कृषण लाल व देस राज निवासी गांव बाजेके के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से आरोपी गुरमुख सिंह, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण लाल व देसराज को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न जगहों पर तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप- जमीन पर कब्जा करने वाले को खेलमंत्री का समर्थन

सूत्रों के मुताबिक किसान जत्थेबंदियों ने खेलमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। गांव बाजेके में किसी व्यक्ति का जमीन का विवाद है। किसानों का आरोप है कि जिस आरोपी ने जमीन पर कब्जा किया है, उसे खेलमंत्री का समर्थन है। इसीलिए किसान जत्थेबंदी के सदस्य हर जगह खेलमंत्री और उनके बेटे के कार्यक्रम में घेराव कर रहे हैं।

हमला करने वाले नक्सली हैं, मेरा जमीन विवाद में जानबूझकर नाम घसीट रहे: खेल मंत्री
खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का कहना है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ है। ये लोग नक्सली हैं। इस संबंध में हाई अथॉरिटी को सूचित किया है। ऐसे लोगों को कानून कड़ी सजा देगा। सोढ़ी ने कहा कि गांव बाजेके में कंबोज बिरादरी के लोगों में जमीन का विवाद है। उसमें उनका कोई लेना देना नहीं है। उनका नाम जानबूझकर इसमें घसीटा जा रहा है। वह किसी भी व्यक्ति का समर्थन नहीं कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के केस अदालत में हैं, इसमें उनका कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस उनके बेटे पर और उन पर जानलेवा हमला करने वालों की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें