छावनी क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर कौर की अध्यक्षता में वार्षिक स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मेहमान ब्रिगेडियर आरएस ढैला ने किया।
रविवार को कार्यक्रम में मुख्य मेहमान ने ध्वज फहराकर स्कूल के चार सदनों के बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। बच्चों ने स्वागत गीत के बाद नृत्य प्रस्तुत करके समारोह को चार चांद लगाए। ब्रिगेडियर आरएस ढैला ने कहा कि खेल से शारीरिक और पढ़ाई से मानसिक विकास होता है।
मौके पर प्राथमिक विभाग के बच्चों के बीच 50 मीटर, 4 गुना 50 मीटर रिले दौड़, सेकेंडरी विभाग के बच्चों में 100 मीटर, 200 मीटर 4 गुणा 50 मीटर व 100 मीटर रिले दौड़, कबड्डी, लंबी छलांग, शॉटपुट मुकाबले करवाए गए। साथ ही पुरुष व महिला अध्यापकों की दौड़ भी करवाई गई।
समारोह में ब्रिगेडियर आरएस ढैला के पिता किशन सिंह ढैला, सोना ढैला, आस्था ढैला, कर्नल विजय कुमार, हवलदार प्रमोद कुमार समेत खेल शिक्षक अनु, हरमिंदर, मीनाक्षी, नीतू बाला, आरके शर्मा, पीवी, रीटा मोंगा, सुरेश कुमार उपस्थित थे।