फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 29 Aug 2026 05:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा अमृतसर और हजूर साहिब नांदेड के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04642/04641 नंबर की यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में निर्धारित तिथियों पर चलेगी।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04642 अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड आरक्षित स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी और करीब 38 घंटे 50 मिनट का सफर तय कर अगले दिन सुबह 11 बजे हजूर साहिब नांदेड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 04641 हजूर साहिब नांदेड-अमृतसर आरक्षित स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर को रात 9 बजे हजूर साहिब नांदेड से रवाना होगी और करीब 38 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 11:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, पलवल, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नागरसोल, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभाणी और पूर्णा स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सेकेंड क्लास स्लीपर के 18 कोच और जनरल श्रेणी के 4 कोच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें