संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। राधा स्वामी सत्संग के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिरोजपुर मंडल की ओर से 30 अगस्त को ब्यास से फिरोजपुर कैंट के लिए विशेष अनारक्षित एकतरफा ट्रेन चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 04612 ब्यास रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी और शाम 5:25 बजे फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि यह विशेष ट्रेन यात्रियों को सत्संग दिवस के दौरान आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इनमें ढिलवां, हमीरा, करतारपुर, सुरानुस्सी, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना, जगराओं, मोगा और तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
ट्रेन का संचालन यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। यह ट्रेन अनारक्षित और एकतरफा होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंचें।