संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। उप मंडल मजिस्ट्रेट-सह-रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर रविवार को फगवाड़ा के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। इनका उद्देश्य नए वोट बनवाने और मौजूदा वोटों में संशोधन की सुविधा देना था।
जिन नागरिकों के वोट नहीं बने थे या संशोधन करवाना था, वे दस्तावेज और फोटो लेकर बूथों पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में फार्म भरे गए। बीएलओ ने नागरिकों को वोट बनाने और संशोधन प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही फार्म व दस्तावेज की जांच की। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड न बने होने पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। भविष्य में भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे।