संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। मामून छावनी में सैनिक ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हवलदार पगीला वैनकनां, 661 कंपनी टाटरा के रुप में हुई है। सेना पुलिस ने घटना की जानकारी मामून थाना पुलिस को दी।
इस पर थाना प्रभारी नवदीप शर्मा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सैनिक के परिवार को सूचना दे दी गई। परिजनों के आने पर शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिवार और सेना के अधिकारियों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।