फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने मुनीम से छीने 80 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए इलाके में पड़ते वोहरा शेलर के नजदीक वीरवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाश एक फर्म के मुनीम से 80 हजार रुपये छीनकर हो गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन लाल निवासी शिवाला मंदिर गुरुहरसहाए ने बताया कि वह जयचंद-मोहनलाल जलालाबाद वालों की होलसेल करियाना दुकान पर मुनीम है। वह गुरुहरसहाए में दुकानदारों से भुगतान लेकर दुकान लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोहरा शेलर के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन बदमाश मारपीट कर 80 हजार रुपये छीनकर भाग गए। बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। एएसआई आत्मा सिंह के मुताबिक बदमाशों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें