सांप के काटने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली पायल के रूप में हुई है।
रात के समय जब पायल घर में सो रही थी तो उसे सांप ने डंस लिया। पारिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, मगर शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।