संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा पुलिस ने एक किलो अफीम सहित एक कार सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, सोमवार को मोगा सिटी साउथ पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थी, तभी दो खास मुखबिरों से सूचना मिली कि हरियाणा निवासी बलविंदर सिंह अफीम की तस्करी करता है।
उसका कार नंबर भी बताया गया, उसी आधार पर पुलिस ने तुरंत बाबा मलन शाह रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उक्त कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी।