फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने बस्ती भट्टियां वाली के पास जंगल से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन बाइक, चार कापे और दो तलवारें बरामद की गई हैं। आरोपी लूटपाट की योजना बना रहे थे। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई अमनदीप कंबोज पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बस्ती भट्टियां वाली के पास जंगल में कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापा मारकर गिरोह के छह शातिरों सुरजीत सिंह वासी बस्ती भाने वाली थाना आरिफके, गुरप्रीत सिंह वासी मस्तेके, थाना आरिफके, विक्की वासी भारत नगर, फिरोजपुर, शमशेर सिंह, पम्मा व सन्नी वासी बस्ती निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने तीन बाइक, चार कापे और दो तलवारें बरामद की हैं। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें