फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के आरोप 4 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना नंबर एक की पुलिस ने मोहल्ला राजड़िया में दबिश देकर जुआ खेलने के आरोप में 4 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 3500 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की। आरोपियों की पहचान भुल्ला चौक निवासी राकेश कुमार, न्यू शास्त्री नगर निवासी अजय और निशांत के अलावा मोहल्ला राजड़ियां निवासी मुनीष के तौर पर हुई है। एएसआई निर्मलजीत सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला राजड़ियां में दबिश देकर आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें