फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस भर्ती व विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, छह आरोपी

Fri, 14 Aug 2026 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। जिला पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी के चार मामले दर्ज कर छह आरोपियों को नामजद किया है। बगलीपुर निवासी महिंगा सिंह और सतनाम सिंह ने शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह और लखविंदर सिंह ने उनके पोते व बेटे को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर प्रत्येक से 6 लाख 50 हजार रुपये ठगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जांच के बाद दोनों आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। गिलजियां निवासी प्यारा सिंह से ट्रैवल एजेंट जतिंदर सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर 34 लाख 50 हजार रुपये ठगे। टांडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लांबड़ा निवासी जसवीर सिंह ने दविंदर सिंह और शिखा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। बुल्लोवाल पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें