फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमरजीत बैंस ने बिजली के कटे खुद जोड़ने शुरू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक इंसाफ पार्टी के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बुधवार को कहा कि सरकार की गलतियों का खामियाजा पंजाब की जनता भुगत रही है। बिजली के बिल लोगों को आ रहे हैं और पॉवरकॉम कनेक्शन काट रहा है। बुधवार को बैंस ने जालंधर से काटे गए कनेक्शन जोड़ने की शुरुआत की और कहा कि जिसे रोकना है रोक लो, हम पर केस दर्ज करो, कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन

इससे पहले जालंधर में प्रेसवार्ता में बैंस ने कहा कि सरकारी विभागों का पर पावरकॉम का 2200 करोड़ रुपये बकाया है। इसी तरह निजी उपभोक्ताओं से 1497 करोड़ रुपये वसूले जाने हैं। इनसे बकाया वसूलने के बजाय पावरकॉम आम जनता को परेशान कर रहा है। बिल अदा न कर पाने वाले गरीब उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बैंस ने कहा कि राज्य में जिन गरीबों के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं, उन्हें लोक इंसाफ पार्टी खुद लगाएगी।
बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों के कारण ही बिजली महंगी बेची जा रही है। पंजाब में कोयले की आपूर्ति के लिए बिहार के पिछवाड़ा जिले में कोल माइन खरीदी गई थी, लेकिन अब वहां से कोयला लेने के बजाय केंद्र सरकार से लिया जा रहा है। इस कारण सरकार को 700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार को निजी पावर सेक्टर को 2 हजार करोड़ का बिल अदा करना है, बिजली की खपत धान के सीजन में तो होती है लेकिन बाकी आठ माह इतनी खपत नहीं है। पावरकॉम ने इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 37 हजार करोड़ खर्च कर दिया, जिसका ब्याज पंजाब सरकार हर माह अदा कर रही है। यह सब सरकार की गलतियां है।
बैंस ने कहा कि पंजाब में 60 हजार लोग ऐसे हैं, जिनका बिल 50 हजार से कम है और 35 हजार लोग ऐसे हैं, जिनका बिल 40 हजार से कम है। सरकार को 35 हजार लोगों को राहत देनी चाहिए, यह लोग काफी गरीब हैं, लेकिन सरकार कनेक्शन काट रही है। ऐेसे 35 हजार लोगों के हक में लोक इंसाफ पार्टी डटकर खड़ी होगी और खुद कनेक्शन जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें