फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख पंथ को अकाली दल से खतरा : भट्ठल

Fri, 05 Feb 2016 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल का कहना है कि शिरोमणि अकाली दल सिख पंथ विरोधी है। पंथ को अब असली खतरा शिरोमणि अकाली दल से है।
विज्ञापन


भट्ठल शुक्रवार को जालंधर में इंटक के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गुप्ता के निवास पर पत्रकारों से खास बातचीत कर रही थी।

इस दौरान पीपीसीसी सचिव वरिंदर शर्मा, इंटक के प्रदेश प्रधान मलविंदर लक्की समेत कई सीनियर नेताओं ने भट्ठल का स्वागत किया।

भट्ठल ने कहा कि सूबे में आर्थिक हालात खस्ता हो चुकी है, दलितों पर अत्याचार हो रहा है।

सूबा ड्रग की चपेट में है और अराजकता का माहौल है। इसलिए सूबे की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। भट्ठल ने कहा कि पंजाब में हमेशा शिअद पंथ के सहारे वोट मांगता आया है, लेकिन शिअद के राज में पंथ को ही गहरी ठेस पहुंची है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आटा दाल स्कीम को पंजाब सरकार अपने नेताओं के जरिये लोगों में बांट रही है। वहीं चुने हुए लोगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ठल ने कहा कि पंजाब पुलिस के अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने सरकार का राजनीतिकरण कर दिया है, जिससे पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें