फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी कार्यालय और सीएम आवास का घेराव करेगी शिव सेना- योगराज शर्मा

विज्ञापन
पठानकोट में प्रदेश कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठे शिवसैनिक। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट। माता दुर्गा के खिलाफ अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करने वाले की गिरफ्तारी न होने के रोष स्वरूप सोमवार को शिवसेना प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा ने 11 शिव सैनिकों के साथ एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगराज के साथ जोगिंद्र पाल जग्गी महासचिव, अश्वनी सबरवाल उप प्रमुख पंजाब, सौरभ गुप्ता आईटी सेल प्रभारी पंजाब प्रदेश, हरविदर सिंह बैंस सचिव पंजाब, अजय बब्बर हिंदू नेता, आईटी सेल जिला प्रमुख, अजय महाजन, युवा सेना जिला प्रमुख, राज शर्मा जिला उप प्रमुख, सनी शर्मा, ब्लाक प्रमुख, बलवंत कुमार आदि भूख हड़ताल में शामिल हुए। प्रदेश प्रमुख योगराज शर्मा ने कहा कि पटियाला हिंसा के दौरान एक व्यक्ति ने निहंग सिंह का चोला पहनकर माता दुर्गा के प्रति बेहद अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया। जो असहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। लेकिन पंजाब पुलिस ने मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार आरोपी को सलाखों के पीछे धकेलकर हिंदुओं के साथ न्याय करे। अगर 1-2 दिन में आरोपी को गिरफ्तार न किया तो प्रदेश भर से शिवसैनिक एकत्रित होकर डीजीपी पंजाब के कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। वहीं, प्रदेश महासचिव जोगिंद्र पाल जग्गी ने कहा कहा कि हिंदुओं की आराध्य मां भगवती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया जा रहा है। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, हरविंदर सिंह बैंस, अश्वनी सबरवाल, अजय बब्बर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें