फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जिला मुक्तसर में शिअद की प्रचंड जीत, कांग्रेस का प्रदर्शन रहा कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तसर। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के परिणामों ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को जिले में मजबूत स्थिति में स्थापित किया है। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पैतृक जिला मुक्तसर में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिला परिषद की 13 में से 8 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। दो सीटों का परिणाम देर शाम तक घोषित नहीं हो सका। यह चुनाव परिणाम 2018 के जिला परिषद चुनावों से काफी अलग थे, जब कांग्रेस ने 13 में से 10 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा और पार्टी का प्रभाव लगभग खत्म हो गया।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति चुनावों में भी शिअद का दबदबा नजर आया। शाम छह बजे तक 95 में से 52 सीटों के परिणाम घोषित हुए जिसमें शिअद ने 34, आप ने 18 और कांग्रेस ने सिर्फ 3 सीटों पर जीत दर्ज की। शिअद का प्रदर्शन विधानसभा हलका मुक्तसर और लंबी में मजबूत रहा, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। गिद्दड़बाहा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का क्षेत्र भी अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

शिअद को इन सीटों पर मिली जीत
जिला परिषद के 13 जोनों में शिअद ने कानियांवाली, उदेकरन, रुपाणा, मल्लण, गुरुसर, कोटभाई, फतेहपुर मनियां, लंबी और किल्लियांवाली में जीत हासिल की जबकि लक्खेवाली, काउनी और गुरुसर में आप के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने भले ही सीटें कम जीतीं, लेकिन पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। उन्होंने शिअद की सफलता को गिद्दड़बाहा में कांग्रेस के लिए फायदेमंद बताया, क्योंकि कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत है। शिअद जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी ने कहा कि शिअद ने मजबूती से चुनाव लड़ा और अधिकतम सीटें जीतकर यह साबित किया कि यह सरकार की हार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें