फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में शताब्दी, शान-ए-पंजाब समेत 13 ट्रेनें रद्द

Sun, 21 Feb 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन का असर रविवार को भी रेल यात्रियों को झेलना पड़ा। इससे शताब्दी एक्सप्रेस, शान-ए पंजाब, गरीब रथ, पश्चिम मुंबई, हजूर साहिब एक्सप्रेस समेत 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


इस वजह से जालंधर स्टेशन से रविवार को सवा पांच लाख रुपये रिफंड करने पड़े। पंजाब से दिल्ली का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से ठप था। सिर्फ सहारनपुर रेलवे ट्रैक के रास्ते से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल ट्रेन को रवाना किया गया।

आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने अंबाला से पानीपत से होते हुए पंजाब से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और गोल्डन टेंपल ट्रेनों को अंबाला से सहारनपुर फिर निजामुद्दीन के रास्ते से निकाला गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार सोमवार को भी 11 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


इसमें शताब्दी एक्सप्रेस, सच्चखंड एक्सप्रेस, कटिहार एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, जय नगर एक्सप्रेस इत्यादि ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के साथ दिल्ली जाने वाली बसों को भी रोक दिया गया था। हर हालत में दिल्ली जाने वाले ढेरों लोंगों को प्राइवेट टैक्सी का ही सहारा लेना पड़ा। प्राइवेट टैक्सियों ने जालंधर से चंडीगढ़ होते हुए सहारनपुर और फिर यूपी के रास्तों से होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें