फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब गेम्स-2016 का शुभारंभ

Sun, 14 Feb 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्टर्न पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब गेम्स-2016 का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। उन्होंने खेल भावना के साथ खेलने की शपथ खाई। विद्यार्थियों की ओर से शानदार गिद्दा पेश किया गया।

हॉकी खेल के पहले मैच में तरनतारन के धुरंधर खिलाड़ियों ने मोगा टीम को 4-0 से पराजित किया। चुन्नी लाल भगत ने कहा कि 14 से 19 फरवरी तक चलने वाली इन गेम्स के दौरान जालंधर में हॉकी, शूटिंग और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे। जालंधर में होने वाली इन तीनों गेम्स में कुल 815 खिलाड़ी हिस्ला ले रहे हैं।
विज्ञापन


भगत ने कहा कि सूबे में खेलों को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार का यह बेहतरीन प्रयास है। इन गेम्स के मुकाबले विभिन्न शहरों में होंगे।

इसमें जालंधर के अलावा लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, संगरूर, एसएएस नगर और श्री आनंदपुर साहिब शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में होने वाली इन खेलों में करीब 8000 खिलाड़ी भागेदारी कर रहे हैं।

इन गेम्स में विजेता रहने वालें खिलाड़ियों में 3 करोड़ रुपये की इनाम राशि वितरित की जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान अमृतसर और जालंधर टीम में रस्साकशी का प्रदर्शनी मैच करवाया गया।

इसमें अमृतसर ने जालंधर को हराया। विजेता टीम अमृतसर को 25 हजार और जालंधर को 11 हजार के इनाम वितरित किए गए। इस अवसर पर खेल डायरेक्टर पंजाब राहुल गुप्ता, एडीसी गिरीश दयालन, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी, सीपीएस पवन कुमार टीनू, जिला खेल अधिकार राकेश कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी हरिंदरपाल सिंह, पीएपी के खेल सचिव नवजोत माहल मौजूद थे।
विज्ञापन


पंजाब में 250 कोचों की होगी भर्ती : टीनू
मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए पंजाब खेल विभाग में अलग-अलग खेलों के करीब 250 कोचों की भर्ती जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि नए कोच की भर्ती से खिलाड़ियों को बेहतरीन कोचिंग दी जाएगी। खेल संस्थान में कोच की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें