पंजाब में हिंदुओं के साथ हो रहे भेदभाव की वजह से रविवार को शिव सेना बाल ठाकरे एवं भारतीय कामगार सेना ने संयुक्त रूप से प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।
इसका नेतृत्व वरिष्ठ नेता आशीष अरोड़ा, प्रभारी विनोद जोशी और जिला अध्यक्ष आरके ठाकुर ने किया। आशीष अरोड़ा और आरके ठाकुर ने कहा कि पंजाब में हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
राज्य में हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं को आतंकवादियों की तरफ से धमकी भरे पत्र भेजे जाते हैं और प्रशासन इसकी जांच गंभीरता से नहीं करवाता है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि हिंदुओं की समस्याओं को हल किया जाए। इस दौरान गुरदासपुर के शिव सेना वरिष्ठ नेता हरविंदर सोनी, कामगार सेना के राज्य प्रमुख दलबीर सिंह संधू, पटियाला से प्रवीण शर्मा एवं अश्वनी जोरा, युवा सेना नेता मनीशीर, जतिंद्र सहदेव, राजेंद्र सिंह राजा, नितिन शर्मा और अश्वनी सहोता मौजूद थे।