हुसैनीवाला बार्डर (फिरोजपुर)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह की अस्थियां उनके परिजनों ने वीरवार को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक के पास बहते सतलुज दरिया में प्रवाहित की। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।
तेजविंदर कौर पत्नी अभय सिंह, अभय सिंह की बेटी अनुश प्रिया, दामाद प्रभदीप सिंह और शहीद भगत सिंह की बहन अमर कौर का बेटा जगमोहन सिंह के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी एसडीएम अमित गुप्ता और नायब तहसीलदार गुरतेज सिंह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के भतीजे की अस्थियों वाला कलश लेकर शहीद स्मारक पहुंचे। यहां पर परिजनों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर अस्थियों का कलश रखकर फूल अर्पित कर शहीदों का श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सतलुज दरिया में अभय सिंह की अस्थियां प्रवाहित की गईं।
परिजनों का कहना है कि अभय सिंह को कोराना हुआ था, लेकिन अब ठीक हो चुके थे। पंद्रह मई को उनकी मौत हो गई। अभय नौजवानों को भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे और एक संस्था भी गठित की जो देश में समाजसेवी का कार्य कर रही है।