फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में कैंटर में तरबूज के नीचे छिपाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना तारागढ़ पुलिस ने पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालमां टोल प्लाजा पर नाके के दौरान कैंटर चालक को 4 लाख 50 हजार एमएल अवैध शराब सहित काबू किया है। कैंटर चालक ने चालाकी दिखाते हुए शराब को तरबूजों के नीचे छिपाया था। लेकिन, पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान जम्मू-कश्मीर के राजीव नगर, नरवाला निवासी शकूर अहमद के तौर पर हुई है। एएसआई सूरम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी अपने कैंटर में तरबूज लोड करके ला रहा है। लेकिन, तरबूज के नीचे उसने अवैध शराब भी छिपा रखी है। जिसके बाद पुलिस ने कैंटर को लदपालमां टोल प्लाजा पर रोककर चेक किया तो तरबूजों के नीचे से 4 लाख 50 हजार एमएल अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है कि शराब कहां से लाया और कहां सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें