फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने बादल के कहने पर आरएसएस के खिलाफ प्रस्ताव पास किया ः मंजीत सिंह

विज्ञापन
भाजपा के सीनियर नेता मनजीत सिंह राय जालंधर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन मंजीत सिंह राय ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पारित प्रस्ताव के पीछे बादल परिवार का हाथ है। बादल परिवार ही लिफाफा भेजकर एसजीपीसी प्रधान बनाते हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मनजीत सिंह राय वीरवार को जालंधर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। हाल ही में एसजीपीसी ने आरएसएस पर हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश और उससे अल्पसंख्यकों को खतरा होने का प्रस्ताव पास किया था। जिसको लेकर मंजीत सिंह राय ने वीरवार को बादल परिवार पर निशाना साधा।
उन्होंने बीबी जागीर कौर के पद की मर्यादा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनको धर्म का प्रचार-प्रसार करना चाहिए न कि धर्म के नाम पर राजनीति। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजादी से पहले से सिखों के हक की सुरक्षा के लिए लड़ता रहा है। देश के लिए काम करने वाले संगठन पर अल्पसंख्यक विरोधी होने के आरोप निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईसाई संगठन सिखों का धर्मांतरण करवा रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रधान बीबी जागीर कौर को वहां जाकर काम करना चाहिए और सिखों को वापस धर्म के साथ जोड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें