फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, बीएसएफ और घातक दस्ते ने जीरो लाइन पर बसे गांव सिंबल स्कोल में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
पठानकोट के गांव सिंबल में तलाशी अभियान में शामिल घातक कमांडो और पुलिस के जवान। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सांबा में सुरंग मिलने की घटना के बाद भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पुलिस और बीएसएफ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। वीरवार को जीरो लाइन पर बसे सिंबल स्कोल में बीएसएफ, पंजाब पुलिस व घातक कमांडो के दस्ते ने एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान खेतों, संवेदनशील स्थानों एवं नदी/नालों को बारीकी से खंगाला गया।
विज्ञापन

एसपी हेमपुष्प शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जैसे जम्मू-कश्मीर में हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, उसको गंभीरता से लेते हुए बमियाल सेक्टर में सीमा पर निरंतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बात की छानबीन की जा रही है कि कहीं पाकिस्तान की ओर से इस सीमा पर सुरंग तो तैयार नहीं की जा रही है। उन्होंने सीमा के निकट रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को भी अपील की कि अगर सीमा के निकट कहीं सुरंग जैसी चीज दिखाई दें तो वह तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचित करें ताकि उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस सर्च ऑपरेशन में इंस्पेक्टर ऑपरेशन राजेश कुमार, नरोट जैमल सिंह पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह और पुलिस चौकी बमियाल प्रभारी अरुण शर्मा भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें