फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

Fri, 27 Nov 2026 05:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी ने शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता और तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की संख्या के मद्देनजर चलाया गया।
विज्ञापन

जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और प्रतीक्षालय की बारीकी से जांच की। मोटरसाइकिल पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार और स्टेशन के बाहर खड़ी कारों व बाइकों की भी तलाशी ली गई। कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग व सामान की जांच हुई। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। थाना जीआरपी की मुख्य अधिकारी रीतू बाला ने यात्रियों से अपील की कि संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखने पर तुरंत नजदीकी स्टेशन, जीआरपी या आरपीएफ को सूचित करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें