संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर। कोटफतूही स्टेशन पर बिस्त दोआब नहर के किनारे बनी सड़क पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार सवार दो लोग स्कूटी समेत नहर में गिर गए। जब तक आसपास के लोगों ने नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला, तब तक एक की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, मंगलवार को गांव लंगेरी निवासी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती और डीजे का काम करने वाले थाना माहिलपुर के गांव बघौरा निवासी राजिंदर सिंह स्कूटी पर जालंधर जा रहे थे। जब वे कोटफतूही पहुंचे तो एक कार से उनकी टक्कर हो गई। कार को गांव पंचनंगल निवासी आकाश चला रहा था। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दोनों लोग स्कूटी समेत नहर में गिर गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तो सतनाम सिंह की मौत हो गई थी, जबकि राजिंदर सिंह घायल था। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवाया। बता दें कि इस नहर किनारे पर रोक न होने के कारण अकसर हादसे होते हैं। कई लोग यहां जान गंवा चुके हैं।