फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: हत्या की साजिश नाकाम, चार आरोपी काबू, दो पिस्तौल बरामद

Tue, 26 Aug 2025 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। काउंटर इंटेलिजेंस पठानकोट ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को काबू कर जिले में हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। आरोपियों से दो .30 बोर स्टार मार्क पिस्तौल व छह जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान विशाल मसीह उर्फ दाना निवासी पखोके टाहली बटाला और विशाल विलियम निवासी गांव पखोके महिमरन गुरदासपुर के रूप में हुई है। दो आरोपी नाबालिग हैं। डीजीपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त आरोपी विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ हनी और सज्जन मसीह उर्फ गोरू के ईशारे पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एआईजी सीआई पठानकोट सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि जांच से सामने आया है कि पकड़े गए नाबालिगों में से एक साजन मसीह का चचेरा भाई है। वह साजन के इशारों पर हथियार व फिस्फोकट पदार्थ आदि सप्लाई करता था। बता दें कि साजन मसीह भगौड़ा है। वह सितंबर 2023 में डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में इरादा कत्ल और असलहा एक्ट में वांछित है। पकड़े गए नाबालिगों में से एक ने जनवरी 2024 में डेरा बाबा नानक के हरदीप सिंह की रेकी की थी जिसका बाद में कत्ल कर दिया गया था। तब नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया था। वहां रिहा होने के बाद उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों फिर शुरू कर दीं। विशाल मसीह ने नाबालिगों में से एक के साथ मिलकर सज्जन के इशारे पर बंगा के एक व्यक्ति की रेकी भी की। जब आरोपी उस व्यक्ति के हत्या करने जा रहे थे तभी सीआई पठानकोट की टीम ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियें के खिलाफ थाना एसएसओसी अमृतसर में असलहा एक्ट तहत केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पठानकोट की शाहपुरकंडी पुलिस ने मैरां निवासी अक्षय कुमार से पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें