फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 25 Nov 2013 03:30 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। आज का युग विज्ञान व टेक्नालॉजी का युग है। इस युग में हर देश की आर्थिकता विज्ञान व टेक्नालाजी पर निर्भर करती है। पिछले कुछ दर्शकों में भारत ने विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में बेतहाशा तरक्की की है।
विज्ञापन


इन सभी प्राप्तियों के अलावा भारत द्वारा शुरु किए गए ‘‘मंगल मिशन’’ के साथ पुलाड़  विज्ञान व टेक्नालॉजी व खोजों के क्षेत्र में नए आयम कायम किए गए है। ये विचार नेशनल एग्रीकल्चर फूड बायो टेक्नालॉजी मोहाली (बायो टेक्नालॉजी विभाग भारत सरकार) के पूर्व कार्यकारी डायरेक्टर डा.राकेश तुली ने व्यक्त किए। वे पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में  करवाए साइंस फेस्ट-2013 के ईनाम वितरित समागम पर रविवार को शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

इस साइंस फेस्ट में पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के 700 विद्यार्थी और 200 शिक्षक भाग ले रहे हैं। पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से विद्यार्थियों में रचनात्मक कार्यों, वैज्ञानिक खोजों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से ये विज्ञान मेला-2013 करवाया गया। इसअवसर पर माडल डिस्पलें, प्रश्नोत्तरी, विज्ञान ड्रामा,भाषण,पेटिंग व पोस्टर बनाने के मुकाबले करवाए गए।  साइंस फेस्ट  के दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीकी से संबंधित करीब 120 मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर साइंस सिटी के डायरेक्टर जनरल डॉ. आरएस खंडपुर ने कहा कि ‘‘साइंस-फेस्ट’’के प्रति बच्चों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ‘‘साइंस-फैस्ट’’में बहुत बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की एंट्री आई हैं। इनमें कुछ चुने हुए बच्चों को ही इस प्लेट फार्म पर अपनी वैज्ञानिक कला दिखाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि साइंस सिर्फ पंजाब के लोगों तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि अब दूसरे राज्यों व देशों के विद्यार्थियों के लिए भी साइंस सिटी पहली पसंद बन रहा है।

अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग साइंस सिटी देख चुके है। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान ज्यादा से ज्यादा सैलानी साइंस सिटी में लाने वाले बिजनेस एसोसिएशन रागनी लिटल किंगडम लुधियाना के पूरन धीमान व न्यू होलीडे पैक इंडिया लुधियाना के दिनेश कुमार को सम्मानित  भी किया गया। माडल डिस्पले मुकाबले में पहला ईनाम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहीद भगत सिंह नगर, दूसरा ईनाम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के नाभा, तीसरा ईनाम ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल,चौथा ईनाम पुलिस डीएवी जालंधर व  पांचवां ईनाम सरकारी हाई स्कूल डडू माजरा चंडीगढ़ ने जीता। भाषण मुकाबले में पहला ईनाम सिमरनजीत कौर दशमेश पब्लिक स्कूल फरीदकोट व दूसरा ईनाम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाजली सुनाम ने जीता।

इसी तरह इंडस गोल्ड स्कूल मंडी हिमाचल की सुनिधी ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी मुकाबले (कैटागिरी-1) में पहला ईनाम दशमेश पब्लिक स्कूल फरीदकोट व दूसरा ईनाम दशमेश पब्लिक स्कूल चक्क मुकेरिया ने जीता। मनूवाटिका इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुढ़लाडा मानसा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 कैटागिरी-2 में पहला ईनाम स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर,दूसरा ईनाम स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल जगादरी व एमजीएन पब्लिक स्कूल अर्बन अस्टेट जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकारी (कैटागिरी-1) में लाला जगत नारायण डीएवी स्कूल के चाहत सहोता ने पहला ईनाम,पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट की परमजोत कौर ने दूसरा ईनाम व स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की आज़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकारी (कैटागिरी-2) पहला ईनाम दशमेश पब्लिक स्कूल जालंधर,दूसरा ईनाम लाला जगत नारायण डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर,कमला नेहरू पब्लिक फगवाड़ा की अकलेश कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें