फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: सारागढ़ी मेमोरियल का डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 22 Jul 2020 04:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
फिरोजपुर छावनी स्थित सारागढ़ी मेमोरियल। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन

छावनी स्थित एतिहासिक सारागढ़ी मेमोरियल का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, इस पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। मेमोरियल परिसर में पार्क, फेसिलिटेशन सेंटर बनाने के अलावा हेरिटेज लुक पर कार्य किया जाएगा। इसकी सौंदर्यीकरण का कार्य पट्टी की कंपनी मैसर्ज चंदन अरविंदर कंस्ट्रक्शन को सौंपा है, जो जल्द ही कार्य शुरू करने जा रही है। यह जानकारी विधायक परमिंदर सिंह ने दी।

विज्ञापन


विधायक ने बताया कि सारागढ़ी मेमोरियल कांप्लेक्स की स्थापना फिरोजपुर में सारागढ़ी में हुई ब्रिटिश सेना के सिख सिपाहियों और अफगान कबीलों के बीच हुई भयंकर लड़ाई में सिख सिपाहियों की तरफ से दिखाए पराक्रम और शौर्य के प्रतीक के रूप में की गई थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में सरकार बनने के बाद से लगातार हर साल राज्य स्तरीय कार्यक्रम करवाया जाता है, जिसमें इस लड़ाई में वीरगति प्राप्त करने वाले सभी 21 योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जाती है। हर साल ब्रिटिश आर्मी का डेलिगेशन भी यहां सारागढ़ी के शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचता है। यहां पर गुरुद्वारा साहिब की स्थापना भी की गई है।

विधायक ने बताया कि यह समय की जरूरत है कि हमारे बच्चे अपने गौरवशाली इतिहास से रू-ब-रू हों, जिसके लिए यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसमें फेसिलिटेशन सेंटर, पार्क और सौंदर्यीकरण के कई कार्य किए जाएंगे, ताकि यह स्थल एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में भी सामने आ सके। उन्होंने कहा कि मेमोरियल ट्रस्ट के पास दो करोड़ रुपये पहले भी आ चुके हैं, जो मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से जारी किए गए थे। इसलिए पैसों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक को विकसित करने के लिए भी सरकार की तरफ से 6.50 करोड़ रुपये के टेंडर गुरुग्राम की कंपनी को जारी किए जा चके हैं। इन दोनों स्थलों के बतौर टूरिस्ट स्पॉट विकसित होने के बाद फिरोजपुर में न सिर्फ पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, बल्कि लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें