फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत बाबा मलकीयत सिंह पंचतत्व में विलीन

Wed, 09 Dec 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सेवादार डेरा संतपुरा जब्बड़ व संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के चांसलर संत बाबा मलकीयत सिंह का मंगलवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


संस्कार में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई बड़े नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संत मलकीयत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित किए और उनके निधन को न पूरी होने वाली क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि संत बाबा मलकीयत सिंह इलाके के विकास पुरुष के साथ-साथ शिक्षा क्रांति के मसीहा थे। वह इलाके में विकास के अलावा गरीबों बच्चों की शिक्षा पर भी खूब रुपये खर्च करते थे।
विज्ञापन


संत को श्रद्धांजलि देने के लिए अकाली नेता सरवन सिंह फिल्लौर, जागीर कौर, मंत्री आजीत सिंह कोहाड़, कैबिनेट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, करतार सिंह, भगवान सिंह जोहल, परमजीत सिंह राएपुर, सरबजीत सिंह मक्कड़, इकबाल सिंह ढींढसा, पवन टीनू, पूर्व कांग्रेसी विधायक अवतार हैनरी, डीसी कमल किशोर यादव पहुंचे।

संत बाबा की पवित्र देह को संत दिलावर सिंह ने मुखाग्नि दी। संत समाज से संत सतपाल सिंह साहरी, संत गुरबच्चन दास, संत गुरमेल दास, संत इंदर दास, संत निर्मल सिंह संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें