फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक किशोर के बारे में गृहमंत्री से मिले सांपला

Thu, 10 Dec 2015 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर के बाल सुधार गृह में विचाराधीन पाकिस्तानी मूक-बधिर किशोर के बारे में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव आशु सांपला नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने उनसे मानवीय आधार पर उसकी मदद करने का आग्रह किया। राजनाथ सिंह ने उनके प्रयासों की सराहना करते अपने सचिव को इस केस के विवरण जुटाने के आदेश दिए हैं।

इस मौके पर आशु सांपला के साथ उनके चाचा केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला भी मौजूद थे। केंद्रीय गृहमंत्री को आशु सांपला ने बताया कि बीते साल नवंबर माह में भारत-पाक सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक नामक स्थान से इस किशोर को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


उसके खिलाफ डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में 14 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यह किशोर सुनने व बोलने में अक्षम है।

वह पढ़ना लिखना भी नहीं जानता, जिसके चलते उसके नाम व पते की किसी को भी जानकारी नहीं है। आशु सांपला ने कहा कि यह तथ्य है कि यह किशोर अज्ञानतावश भारत में घुसा है और मानवीय आधार पर इसकी सहायता की जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें