फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों की अवैध दुकानों पर चला बिल्डिंग विभाग का पंजा

Thu, 10 Dec 2015 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक पार्षद की दो अवैध बनी दुकानों को सील किया, जबकि एक पार्षद की अवैध दुकान को डिच के पंजे से तोड़ा।
विज्ञापन


निगम टीम ने अवैध बन रहे 8 क्वार्टर, 7 दुकानें और 1 बिल्डिंग को डिच से तोड़ डाला। इसके अलावा अवैध बनी 4 दुकानों और 3 इमारतों को भी सील कर दिया।

बिल्डिंग विभाग की टीम ने लद्देवाली यूनिवर्सिटी रोड और रामामंडी के इलाके में भी अवैध निर्माण गिराने का अभियान चलाया। टीम ने 8 बने अवैध क्वार्टरों को तोड़ने के साथ 7 दुकानें और 1 अवैध बिल्डिंग पर डिच चला दी।

इसके अलावा नक्शे के विपरीत बनाए अवैध निर्माण को सील कर दिया। निगम टीम ने 4 दुकानों और 3 बिल्डिंग को सील करने का काम किया।

बिल्डिंग विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर अलग-अलग पार्टियों के कई पार्षद और बिल्डिंग विभाग के अधिकारी, कर्मचारी आमने-सामने हैं।

पार्षदों ने हाउस मीटिंग के दौरान बिल्डिंग विभाग के एसटीपी को अपशब्द बोले थे। इसके बाद अलग-अलग पार्टियों के पार्षदों के एक समूह ने बिल्डिंग विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर निगमायुक्त के दफ्तर के घेराव की घोषणा भी की हुई है।
विज्ञापन


पार्षदों के आरोप के बाद हरकत में आए बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बुधवार को अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की। बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा की अनुमति के बाद की गई है।

बिल्डिंग ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट कमलजीत सिंह ने कहा कि निगम टीम ने लद्देवाली रोड पर पड़ते ग्रीन काउंटी में बने रहे 8 अवैध क्वार्टरों को डिच से गिरा डाला।

इसके बाद मान नगर में बन रही एक अवैध दुकान को गिराया गया। यूनिवर्सिटी के सामने बने रहे अवैध दुकान को तोड़ा गया। राजपूत भवन के सामने तीन दुकानों को तोड़ा गया।

जोगिंदर नगर में दो दुकानों को तोड़ा गया। वाजिर एंकलेव में बन रही अवैध बिल्डिंग को डिच से तोड़ा गया। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के सामने बन रही एक पार्षद की दो दुकानों को सील किया गया।
विज्ञापन


रामदास नगर में पड़ते प्रताप पैलेस के पास बन रही दो दुकानों को सील किया गया। लद्देवाली से नंगल शामा रोड पर एक बिल्डिंग सील की गई।

रामामंडी होशियारपुर रोड पर एक कामर्शियल बन रही इमारतों को सील किया गया। ढिलवां रोड पर एक कामर्शियल इमारत को सील किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें