फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपला की कोठी पर हमला करने के आरोप में केस

Sun, 21 Jun 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला की कोठी पर हमला करने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को सांपला के समर्थक नेताओं ने प्रेसवार्ता कर मांग की है कि आरोपियों को जल्द काबू किया जाए। वहीं सांपला गुट के नेताओं ने निशान सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर को बेकसूर करार दिया है। नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




भाजपा के मानवाधिकार सेल के को-कनवीनर कमल शर्मा, राजेश बिट्टू, रॉबिन सांपला, आशू घई व सोनू दिनकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि निशान सिंह हत्याकांड में प्रदर्शन करने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने सांपला की कोठी में घुसकर उनके दरवाजे की प्लास्टिक शीट को काट दिया था। इसमें सांपला के करीबी मोहिंदर भगत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि प्रदीप खुल्लर एक जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं। उसको निशान सिंह के खुदकुशी केस में जबरन फंसाया गया है। वहीं निशान सिंह का मीटर बिजली बोर्ड ने ही उतारा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें